Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जवाली परीक्षा केंद्र पर बोर्ड की सख्ती: सामूहिक नकल के आरोपों के बाद सेंटर बदला, शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए कांगड़ा जिला के जवाली स्थित एक परीक्षा केंद्र पर कड़ा कदम उठाया है। सामूहिक नकल की शिकायत सामने आने के बाद बोर्ड ने ‘पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जवाली’ में बनाए गए परीक्षा केंद्र को तत्काल प्रभाव से बदल दिया है। अब इस केंद्र से जुड़े परीक्षार्थी अपनी शेष परीक्षाएं पास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मतलाहर में देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड को हाल ही में इस परीक्षा केंद्र से जुड़ी कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों के साथ कुछ वीडियो क्लिप भी बोर्ड के पास पहुंचाई गईं, जिनमें परीक्षा के दौरान अनियमितताओं के संकेत दिखाई दे रहे हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि परीक्षा कक्ष में तैनात एक शिक्षक छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) के उत्तर बोलकर बता रहा था। इसे बोर्ड ने गंभीर अनुशासनहीनता और सामूहिक नकल का मामला मानते हुए तुरंत कार्रवाई की है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाएं ईमानदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हैं, इसलिए बोर्ड इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।मामले की विस्तृत जांच के लिए स्थानीय प्रशासन को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) जवाली को पूरे मामले की गहन जांच करने और जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इस घटना के बाद बोर्ड ने केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्र समन्वयक, केंद्र अधीक्षक और उप-अधीक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने शिक्षा निदेशक शिमला को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी और उदाहरणात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।बोर्ड का कहना है कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए जहां भी परीक्षा नियमों का उल्लंघन सामने आएगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।डॉ. राजेश शर्मा ने यह भी कहा कि बोर्ड की नीति नकल के मामलों को लेकर पूरी तरह ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने या छात्रों को अनुचित तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.