Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तर प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer Express, लखनऊ | उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और सामान्य से अधिक तापमान के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार (14 मार्च) को प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और दिनभर तेज धूप पड़ने की संभावना है। हालांकि शाम के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं और रविवार से इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।

रविवार (15 मार्च) को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बादलों की गर्जना और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

सोमवार (16 मार्च) को मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बिजनौर, रामपुर, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर और कुशीनगर में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं सहारनपुर, बाराबंकी, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और जौनपुर में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.