Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में गैस सिलेंडर की अफवाह से मचा हड़कंप, एजेंसियों पर लंबी कतारें

Summer Express, चंडीगढ़ | हरियाणा के कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों ने शनिवार सुबह लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। टोहाना, झज्जर और बहादुरगढ़ सहित कई क्षेत्रों में सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग सिलेंडर लेकर एजेंसियों की ओर दौड़ते नजर आए, जबकि कुछ जगहों पर लाइन में जगह को लेकर बहस भी हुई।

फतेहाबाद के टोहाना में जैसे ही गैस एजेंसी खुलने की खबर फैली, बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेकर वहां पहुंच गए। पहले काउंटर से पर्ची लेने के लिए भीड़ उमड़ी और उसके बाद लोग सिलेंडर लेकर घर लौटते दिखे। एजेंसी संचालक मोहित ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों के कारण लोग घबराकर एक साथ सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

झज्जर के कोसली रोड स्थित एजेंसी के बाहर सुबह सात बजे से ही करीब 300 लोगों की कतार लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें बनानी पड़ीं, लेकिन इसके बावजूद कई बार नोकझोंक की स्थिति बनी रही। भीड़ के कारण आसपास की सड़क पर जाम जैसे हालात भी देखने को मिले।

बहादुरगढ़ में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। यहां एजेंसियों के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए। कई उपभोक्ताओं का कहना था कि बुकिंग के बावजूद डिलीवरी में देरी हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं।

हालांकि राज्य सरकार और तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक खरीदारी से बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.