Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाढड़ा परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल का खुलासा, बोर्ड ने पूरा स्टाफ बदला

Summer Express, बाढड़ा | हरियाणा के बाढड़ा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल का मामला सामने आने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। बोर्ड प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्र पर तैनात पूरे स्टाफ को बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के दौरान इस केंद्र पर सामूहिक नकल की शिकायत मिली थी। इसके बाद विशेष उड़नदस्ता टीम ने मौके पर जांच की। जांच के दौरान केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें कई परीक्षार्थी खुलेआम नकल करते दिखाई दिए। इसके बाद पूरी रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को भेज दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्र पर नियुक्त सभी कर्मचारियों को बदलने के निर्देश दिए। बोर्ड प्रशासन का कहना है कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

बोर्ड अधिकारियों ने साफ किया कि नकल के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों की निगरानी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला GPO में अब रात 8 बजे तक होगी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग, ग्राहकों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। डाक विभाग ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब अंबाला जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) में ग्राहक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक करा सकेंगे। विस्तारित समय से नौकरीपेशा...

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद :गिरफ्तारी के डर से फरार आरोपितकोर्ट के आदेश के बाद तलाश रही मोहाली पुलिस

Summer express, मोहाली। सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी करने वाले तीनो आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की तलाश कर रही है। सेक्टर 65 की इस जमीन की कीमत मौजूदा समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन की...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.