Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनम वांगचुक की हिरासत समाप्त, गृह मंत्रालय ने NSA के तहत लिया फैसला

Summer Express, नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की हिरासत को समाप्त करने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हुई उनकी हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि सरकार लद्दाख क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय के अनुसार यह फैसला सभी पक्षों के साथ सकारात्मक और रचनात्मक संवाद को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार लद्दाख की सुरक्षा और विकास से जुड़े सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार को उम्मीद है कि क्षेत्र से संबंधित मुद्दों का समाधान आपसी बातचीत और रचनात्मक सहभागिता के माध्यम से निकाला जाएगा। इसके लिए उच्च स्तरीय समिति सहित अन्य उपयुक्त मंचों के माध्यम से भी चर्चा जारी रहेगी।

दरअसल, पिछले वर्ष सितंबर में लेह में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इन प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया था।

सरकार का कहना है कि उस समय सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया था। अब परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उनकी हिरासत समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.