Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना के रेंसरी में बच्चियों को कुचलने वाले हादसे का सीसीटीवी  वायरल, एक की मौत के बाद बढ़ी सख्ती

समरएक्सप्रेस /ऊना,राकेश -:ऊना  जिले के रेंसरी गांव में 9 मार्च को हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह स्कूल बस से उतरने के बाद दो बच्चियां अचानक बस की चपेट में आ जाती हैं। इस हादसे में एक मासूम की मौत हो गई थी, जबकि दूसरी बच्ची घायल हो गई थी।

जानकारी के अनुसार यह घटना रेनसरी  गांव  की है, जहां एक ही परिवार की दो बेटियां स्कूल से घर लौट रही थीं। दोनों बच्चियां माउंट  कारमेल  स्कूल  की बस से अपने घर के पास उतरी थीं। बस से उतरने के तुरंत बाद ही दोनों बच्चियां बस की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों बच्चियों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पोस्टग्रेजुएट  इंस्टिट्यूट  ऑफ  मेडिकल  एजुकेशन   एंड  रिसर्च  (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। हालांकि रास्ते में ही छोटी बच्ची ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में मातम छा गया।घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही बस को कब्जे में लेकर चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस घटना के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया और निजी स्कूलों की बसों की जांच के आदेश जारी किए गए।प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के बाद जिले में स्कूल बसों की जांच लगातार की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों और बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।हाल ही में इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड होती दिखाई दे रही है। वीडियो देखने के बाद लोग गहरा दुख जता रहे हैं। हालांकि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन समर न्यूज़ इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

सिरसा में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पढ़ाई के दबाव में होने की आशंका

Summer express, सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रामनगरिया क्षेत्र में 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र पिछले कुछ समय से पढ़ाई को...

बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, HVPNL का XEN ₹30 हजार लेते गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद | हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के कार्यकारी अभियंता (XEN) दीपक गर्ग को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत मांगने...

फरीदाबाद में बारिश के बीच मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबने से महिला की मौत

Summer express, फरीदाबाद | लगातार हो रही बारिश के बीच फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबुआ थाना क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी में  एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय छज्जे पर मौजूद 28 वर्षीय महिला उसके साथ नीचे गिर गई और मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल...

नूंह में बयानबाजी तेज, नसीम अहमद ने विधायक मामन खान को घेरा  

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक अब राजनीतिक बयानबाजी में बदल गई है। बैठक के बाद भाजपा नेता एवं फिरोजपुर झिरका के पूर्व विधायक नसीम अहमद ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस विधायक मामन खान पर...

पलवल में झमाझम बारिश से खिली किसानों की उम्मीद, धान-गन्ने की फसल को बड़ा फायदा

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल।लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने पलवल जिले के किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हालिया वर्षा खरीफ की अधिकांश फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। विशेष रूप से धान और गन्ने की फसल को इस बारिश से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.