सरंपच के निवास पर कुछ लोगों ने किया हथियारों के साथ हमला

हरियाणा, 15 मार्च – : पृथला विधानसभा के गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव जटोला में सरंपच के निवास पर कुछ लोगों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया । इस दौरान हमलावरों के द्वारा गोली भी चलाई गई। जिसकी पूरी वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है। इस हमले में सरपंच गिर्राज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके भाई संजय को गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।

गांव जटोला के सरपंच गिर्राज ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च की रात को उसका बेटा गाड़ी लेकर गांव आ रहा था। जब वह गांव पृथला से निकल रहा था तो रास्ते में किसी अनिल नाम युवक ने कार खड़ी की हुई थी। जब उसके बेटे ने कार को रास्ते से हटाने के लिए बोला तो उसने उसके बेटे के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच में हाथापाई हो गई और उसका बेटा अपनी गाड़ी को दूसरे रास्ते से लेकर घर आ गया।सरंपच ने बताया कि इस दौरान उसके बेटे और उनको खुद जान से मारने की धमकी दी गई और सुबह देख लेने की बात कही गई।रात की घटना के बाद 14 मार्च की सुबह करीब साढ़े 8 बजे सरपंच के गांव जटोला स्थित निवास पर करीब 25 से 30 लोग हाथों में डंडा लेकर पहुंचे। जिनमें से कुछ लोगों ने अवैध हथियार लिए हुए थे। सभी ने सरपंच के घर पर हमला बोल दिया, उस समय घर पर सरपंच व उसके भाई सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद थे ।

इस हमले में सरपंच के सर पर चोट लग गई। जबकि उसके भाई को दो गोलियां लगी है। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य लोगों ने दोनों इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें हमलावर हाथों में डंडा और हथियार लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान अवैध हथियार भी दिखाई दे रही है। जिनसे गोली चलाई जा रही है। गदपुरी थाना इंचार्ज अश्वनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी तक सरपंच की तरफ से कोई शिकायत नही मिली है ,सरपंच के भाई को भी गोली लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.