Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में जिला परिषद वाइस चेयरमैन पर हमला, एडीसी ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया केस

रोहतक, 15 मार्च -:हरियाणा के रोहतक  में जिला परिषद के वाइस चेयरमैन और इंडियन  नेशनल  लोक  दाल  (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अनिल  हुडा  पर कार्यालय में घुसकर किए गए हमले के बाद जिले में तनाव का माहौल बन गया है। इस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार यह मामला 12 मार्च को हुई जिला परिषद की हाउस मीटिंग के बाद शुरू हुआ। बैठक के दौरान वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा और एक पार्षद के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।बताया गया कि मीटिंग खत्म होने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। इस दौरान वाइस चेयरमैन की ओर से लाठी से हमला करने का आरोप भी सामने आया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश और बढ़ गई।

इसके अगले दिन 13 मार्च को दोपहर के समय कुछ लोग कथित तौर पर वाइस चेयरमैन के कार्यालय में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि हमले में वाइस चेयरमैन को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई।

हैरानी की बात यह है कि वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा की तरफ से इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस मामले में पुलिस केस नहीं करवाएंगे और अपने तरीके से इसका हिसाब करेंगे।वहीं जिला प्रशासन की ओर से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल  डिप्टी  कमिश्नर  (एडीसी) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।प्रशासन को आशंका है कि आपसी रंजिश के चलते भविष्य में कोई बड़ी वारदात हो सकती है, इसलिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.