Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में 2 किलो RDX बरामदगी मामले में तीन आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर

समर एक्सप्रेस /अम्बाला -:हरियाणा के अंबाला में एसटीएफ द्वारा बरामद किए गए करीब 2 किलो RDX के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज अंबाला कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, ताकि उनसे मामले से जुड़े अहम खुलासे किए जा सकें।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जंगवीर, अन्स और अली अकबर के रूप में हुई है। तीनों को कल एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था और उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। पुलिस को शक है कि आरोपी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे।अंबाला कोर्ट में आरोपियों की ओर से एडवोकेट आदित्य कपूर पेश हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस ने अपने रिमांड दस्तावेजों में अदालत को जानकारी दी है कि तीनों आरोपी पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों और शहजाद भट्टी के बीच व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क होता था।

एडवोकेट आदित्य कपूर ने बताया कि पुलिस के मुताबिक आरोपी पंजाब से आरडीएक्स लेकर आए थे और इसका इस्तेमाल किसी बड़े ब्लास्ट में करने की योजना बना रहे थे। पुलिस अब रिमांड के दौरान यह जानने की कोशिश करेगी कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और विस्फोटक सामग्री उन्हें कहां से और किस नेटवर्क के जरिए मिली।

उन्होंने यह भी बताया कि शहजाद भट्टी एक कुख्यात गैंगस्टर है, जिसका नाम पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में सामने आ चुका है। जानकारी के अनुसार इससे पहले अंबाला के बलदेव नगर थाने में भी ब्लास्ट की नाकाम कोशिश की जा चुकी थी, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते विफल कर दिया था।फिलहाल पुलिस को उम्मीद है कि सात दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क और संभावित साजिश से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.