भाजपा सांसद हिमाचल हित में आवाज उठाने में नाकाम: सतपाल रायजादा

ऊना, राकेश -:ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने आरडीजी   और आपदा राहत के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों पर तीखा हमला बोला है। ऊना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में आई आपदा के बाद भी भाजपा सांसद हिमाचल के हित में केंद्र सरकार के सामने मजबूती से आवाज नहीं उठा पाए।

रायजादा ने कहा कि आपदा के समय प्रदेश को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था, लेकिन इसके बावजूद केंद्र से अपेक्षित सहायता नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि देने की बात कही गई थी, लेकिन उस पर भी स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई।पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के हितैषी नेता लगातार हिमाचल के अधिकारों की बात उठा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल द्वारा भी प्रदेश के मुद्दों को मजबूती से उठाने की सराहना की।इसके साथ ही रायजादा ने भाजपा सांसदों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसी भाषा का इस्तेमाल जारी रहा तो कांग्रेस भी उसी भाषा में जवाब देने से पीछे नहीं हटेगी।उन्होंने कहा कि देश की आजादी में गांधी परिवार का बड़ा योगदान और बलिदान रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.