Facebook-f Youtube X-twitter

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने रखी मंडी के नए कोर्ट कॉम्पलेक्स की आधारशिला

मंडी, धर्मवीर -:छोटी काशी मंडी में लगभग 152 करोड़ की लागत से बनने वाले नए ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति सूर्यकांत ने आज विधिवत रूप से शिलान्यास किया। उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति गुरमीत सिंह संधावालिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 9.6 हेक्टेयर में बनने वाले इस कोर्ट कॉम्पलेक्स में आधुनिक सुविधाएं होंगी। इस परिसर की योजना इस प्रकार तैयार की गई है कि न्यायिक गतिविधियों का संचालन अधिक सुव्यवस्थित और कुशल तरीके से हो सके। पूरे परिसर का मुख्य कार्यात्मक क्षेत्र एक केंद्रीय कोर्टयार्ड के आसपास विकसित किया गया है, जिसके चारों ओर अपीलेट कोर्ट, अन्य अदालतें और वकीलों के ब्लॉक स्थित होंगे। संवेदनशील मामलों को ध्यान में रखते हुए जुवेनाइल और वल्नरेबल विटनेस कोर्ट्स के लिए भी एक अलग ब्लॉक बनाया जाएगा। यहाँ बच्चों, महिलाओं और अन्य संवेदनशील गवाहों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के न्यायिक प्रक्रिया में भाग ले सकें। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस परिसर में अतिरिक्त कोर्ट ब्लॉक के लिए भी स्थान आरक्षित रखा गया है, जिससे आने वाले वर्षों में न्यायालयों का विस्तार आसानी से किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.