Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फगवाड़ा में दिनदहाड़े कबाड़ी से गनपॉइंट पर लूट, आरोपी फरार

Summer Express, फगवाड़ा | पंजाब के फगवाड़ा में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। यहां भुलाराई बाईपास से सिटी हार्ट नगर की ओर जा रहे एक फेरी वाले कबाड़ी को बदमाश ने हथियार के बल पर लूट लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पीड़ित कबाड़ी शौकत ने बताया कि वह रोज की तरह कबाड़ इकट्ठा करने के लिए इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने अचानक पिस्तौल दिखाकर उसे धमकाया और उसके पास मौजूद करीब 15 हजार रुपये नकद छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने साहस दिखाते हुए अपनी कार रोक दी और कबाड़ी की मदद करने की कोशिश की। उसने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक घटना के बाद भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज और पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.