Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीसी मंडी से मिलने के बाद कांग्रेस सरकार पर जमकर भड़के विधायक इंद्र सिंह गांधी

मंडी, धर्मवीर -:बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कांग्रेस सरकार पर तीखी टिप्पणी की है। विधायक निधि के पैसों के आबंटन में हो रही देरी को लेकर डीसी मंडी से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक इंद्र सिंह गांधी कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसी जनता के बीच जाकर मीठी-मीठी बातें करके उन्हें गुमराह करने की कोशिशें कर रहे हैं और इसका नतीजा उन्हें 2027 के विधानसभा चुनावों में मिलेगा जब लोग इन्हें खड़ा नहीं होने देंगे और जूतों की माला पहनाएंगे, फूलों के हार तो दूर की बात है।

गांधी ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत ज्यादा अंतर है। कुछ दिन पहले सीएम मेडिकल कॉलेज नेरचौक आए थे और कहकर गए थे कि दो दिनों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती हो जाएगी, आज इस बात को बीते दो सप्ताह हो गए लेकिन कोई तैनाती नहीं हुई। सीएम भी मंडी के साथ पूरा भेदभाव करने पर लगे हुए हैं। इसकी वजह से कांग्रेस की दुर्दशा होना तय है। प्रदेश में भाजपा की 60 और कांग्रेस की सिर्फ 8 सीटें आएंगी। यह बात मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं और मेरे मुहं में 32 दांत हैं जो कहता हूं सच होता है।

सरकार ने रोक लगा दी है लेकिन जो पहले की विधायक निधि थी उसे भी जारी नहीं किया जा रहा है। गत वर्षों में लोगों के जो नुकसान हुए थे उन्हें विधायक निधि के तहत धनराशि स्वीकृत की गई थी लेकिन इस राशि को जारी ही नहीं किया जा रहा है। न ही इन पैसों की जानकारी दी जा रही है कि यह पैसा कहां गया। आपदा प्रभावितों को भी राहत राशि की किश्त जारी नहीं की जा रही है। गांधी ने कहा कि आज चुने हुए जनप्रतिनिधियों का जनता के बीच जाना मुश्किल हो रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.