Facebook-f Youtube X-twitter

17 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, LPG महंगा होने से बढ़ा खर्च

Summer Express, नई दिल्ली | देशभर में आज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। लगातार स्थिरता के बीच मंगलवार को भी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, हाल ही में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों के बजट पर असर साफ दिखाई दे रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं, सीएनजी की कीमत ₹77.09 प्रति किलोग्राम बनी हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किग्रा) ₹913 में मिल रहा है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹1,884.50 है।

देश के अन्य बड़े शहरों में भी ईंधन के दाम स्थिर हैं, लेकिन राज्यों के वैट और परिवहन लागत के कारण कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹103.54 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल ₹105.45 और डीजल ₹92.02 प्रति लीटर पर बना हुआ है। चेन्नई में पेट्रोल ₹100.80 और डीजल ₹92.39 प्रति लीटर बिक रहा है। बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, गुरुग्राम और नोएडा में भी दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकारी तेल कंपनियां फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बावजूद घरेलू स्तर पर राहत बनाए हुए हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है, फिर भी पिछले एक सप्ताह से देश में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं।

वहीं, 7 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत ₹853 से बढ़कर ₹913 हो गई। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी इस महीने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर ₹300 की सब्सिडी दी जा रही है, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।

वैश्विक ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब अन्य क्षेत्रों पर भी दिखने लगा है। प्रमुख एयरलाइनों ने 14 मार्च से हवाई टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लागू कर दिया है, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.