Summer express, साढौरा | यमुनानगर जिले के साढौरा क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग टीम ने अवैध पेट्रोल कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान पर छापा मारकर करीब 300 लीटर पेट्रोल बरामद किया है। इस मामले में दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक विक्रांत के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि साढौरा निवासी केवल सिंह अपनी दुकान में अवैध रूप से पेट्रोल का भंडारण कर उसे बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत छापेमारी की।
छापे के दौरान दुकान से लगभग 300 लीटर पेट्रोल के साथ ड्रम, कैन और छोटी बोतलें बरामद की गईं। जांच में सामने आया कि आरोपी छोटे कंटेनरों में पेट्रोल भरकर वाहन चालकों को बेच रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साढौरा थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अवैध पेट्रोल सप्लाई के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।