Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से बदला मौसम

Summer Express , चंडीगढ़। मध्यम श्रेणी के सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दोपहर बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छा गए और कई स्थानों पर हल्की बारिश, बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण खासतौर पर किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है।

हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी-दादरी, मेवात, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी और गुरुग्राम समेत कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल गिर गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी साफ देखा गया है। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। हिसार में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे मार्च में भी ठंडक का अहसास बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा। 21 मार्च तक हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर आंधी व ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मार्च के दूसरे पखवाड़े में भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने के संकेत हैं। जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर मौसम की इस मार से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.