Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मथुरा में भाई ने छोटे भाई की निर्मम हत्या, पत्नी के शक के चलते गंडासे से हमला

Summer express, मथुरा, उत्तर प्रदेश। मथुरा जिले के मगोरा थाना क्षेत्र के अहमल गांव में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां के रहने वाले मेघश्याम सिंह ने अपने ही छोटे भाई निरंजन (35) की गंडासे से हत्या कर दी। आरोपी ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसे शक था कि उसका भाई उसकी पत्नी दुर्गेश पर बुरी नजर रखता है। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई। मेघश्याम काम से लौटे तो उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि निरंजन उस पर बुरी नीयत रखता है। यह सुनते ही मेघश्याम गुस्से में आगबबूला हो गए और घर में रखे गंडासे से छोटे भाई पर हमला कर दिया।

गुस्से में ताबड़तोड़ हमला इतना भयंकर था कि निरंजन के गले, कान और हाथों पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब उनकी मां, लौंगा देवी, बीच-बचाव के लिए आईं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

हत्या के बाद मेघश्याम ने कमरे में ताला लगा दिया और अपनी पत्नी दुर्गेश के साथ फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों की शादी लगभग आठ साल पहले राजस्थान के भरतपुर की दो बहनों से हुई थी, लेकिन पहले से ही परिवारिक रिश्ते तनावपूर्ण थे। मृतक निरंजन शराब पीने का आदी था और उसकी पत्नी पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही थी।

मगोरा थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी मेघश्याम और पत्नी दुर्गेश के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें दंपत्ति की तलाश में जुटी हुई हैं।

यह खौफनाक वारदात मथुरा में परिवारिक विवाद और रिश्तों के तनाव की सीमा को पूरी तरह उजागर करती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.