Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नव वर्ष का आगाज़, खराब मौसम में भी कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़

शिमला, संजू -:चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार से हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ हो गया। देशभर में देवी भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। इस बीच शिमला स्थित ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का उत्साह विशेष रूप से नजर आया। खराब मौसम के बावजूद सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और अपने परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां शैलपुत्री की उपासना से जीवन में स्थिरता, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है, जिसे नव सृजन और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस समय प्रकृति में भी परिवर्तन दिखाई देता है और वातावरण में सकारात्मकता बढ़ती है।उन्होंने जानकारी दी कि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान निरंतर चल रहे हैं। देश और प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, इसके लिए विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं।कालीबाड़ी मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी काफी विशेष है। नवरात्रों के दौरान यहां न केवल स्थानीय लोग बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह पावन पर्व एक बार फिर पूरे क्षेत्र को आस्था और संस्कृति के रंगों से सराबोर कर रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जालंधर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express, जालंधर। जालंधर कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8:55 बजे धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखने के साथ स्कूल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के...

दिल्ली एयरपोर्ट पर 47.38 लाख रुपये का सोना जब्त, अंतर्वस्त्रों में छिपाकर लाए थे दो यात्री

Summer express, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की टीम ने तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए दो यात्रियों से 47.38 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। दोनों यात्री शारजाह से दिल्ली पहुंचे थे और अपने पास 999 शुद्धता वाली सोने की दो चेन छिपाकर ला रहे...

‘वोट बचाओ,देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल से दिल्ली कूच करेंगे 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी शामिल

Summer express/शिमला, संजू -:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस महारैली में हिमाचल से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके लिए करीब 200 बसों और 500...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसेगा पुरस्कारों का खजाना, सुक्खू सरकार बांटेगी 17.85 करोड़ रुपये

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुक्खू सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है। 31 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 51 खिलाड़ी, जबकि...

चीन के नए कानून के खिलाफ तिब्बतियों का शक्ति प्रदर्शन, मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक निकाली पदयात्रा

Summer express/धर्मशाला ,राहुल -:चीन की नीतियों के विरोध में तिब्बती समुदाय ने मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है। इस अभियान के जरिए चीन के ‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’ के प्रति विरोध जताया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह कानून तिब्बतियों की भाषा, संस्कृति, धर्म और विशिष्ट पहचान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.