Facebook-f Youtube X-twitter

विधानसभा में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का भाजपा पर हमला,महंगाई और विकास मुद्दों पर उठाए सवाल

कांगड़ा, विकास -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चिंतपूर्णी से विधायक सुदर्शन  सिंह  बबलू  ने विपक्ष और विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। सदन में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि जब पहले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि होती थी, तब भाजपा की नेता स्मृति  ईरानी  प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए चूड़ियां भेजने जैसे बयान देती थीं, लेकिन अब जब सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, तो वही नेता चुप क्यों हैं।

विधायक बबलू ने आरोप लगाया कि महंगाई से आम जनता परेशान है, लेकिन भाजपा के नेता इस मुद्दे पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो नेता पहले छोटी-छोटी बातों पर भी विरोध दर्ज कराते थे, वे आज जनता के असली सवालों से बचते नजर आ रहे हैं।अपने भाषण में उन्होंने जसवां-प्रागपुर क्षेत्र का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि वहां के भाजपा प्रतिनिधियों ने चिंतपूर्णी कॉलेज के सुधार और विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब क्षेत्र के छात्रों को बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता थी, तब संबंधित नेताओं ने इस दिशा में पहल क्यों नहीं की।विधायक बबलू ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता के हित में काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त है। उन्होंने भाजपा पर जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता अब ऐसे रवैये को समझ चुकी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.