Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल: कुल्लू में एलएसडी तस्करी का खुलासा, चार STF कर्मियों पर कार्रवाई

Summer Express, शिमला  | हिमाचल प्रदेश में एक करोड़ रुपये मूल्य के एलएसडी नशे की तस्करी के मामले में चार STF कर्मियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह मामले राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (CID) और शिमला पुलिस की संयुक्त जांच के दौरान सामने आया। गिरफ्तार किए गए सभी कर्मियों को पहले निलंबित किया गया था, जिसके बाद उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि ये पुलिस कर्मी आदतन अपराधी नहीं हैं, लेकिन नशा तस्करी में संलिप्तता मिलने के कारण विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि कुल्लू जिले में लंबे समय से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क में ये STF कर्मी संलिप्त थे। पकड़ी गई एलएसडी गोवा से कुल्लू लाई गई थी, और इसे शिमला होते हुए आगे सप्लाई किया जाना था। आरोपियों में शामिल कर्मियों के मोबाइल कब्जे में लेकर उनके संपर्क और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कर्मचारियों और नशा तस्करों के बीच मिलीभगत कितनी पुरानी है और कुल्लू समेत प्रदेश में कितने समय से यह अवैध नेटवर्क सक्रिय रहा।

एसटीएफ कर्मियों की गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार किए गए चारों पुलिसकर्मी पहले CID और थर्ड बटालियन पंडोह तथा गुप्तचर विभाग में भी तैनात रहे हैं। इससे पहले पुलिस विभाग ने नशा रोकने की दिशा में 17 अन्य कर्मियों पर भी कार्रवाई की थी।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि एसटीएफ कर्मियों ने नशे को पकड़ने के बजाय छोड़ने की घटना में संलिप्तता दिखाई। अब शिमला पुलिस उनके बयानों के आधार पर पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की परतें उधेड़ने की कोशिश कर रही है। मामले की जांच चल रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.