Facebook-f Youtube X-twitter

कैथल में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या, वारदात के बाद सास को दी सूचना

Summer Express,कैथल | हरियाणा के कैथल शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह वारदात चंदाना गेट स्थित वाल्मीकि बस्ती में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान 30 वर्षीय शालू के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके पति अरुण पर लगा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी का चुन्नी से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटना दंपति के छोटे बच्चों के सामने हुई।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद सुबह करीब 10 बजे आरोपी ने अपनी सास को फोन कर कहा, “तुम्हारी बेटी मर गई है।” इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अरुण नशे का आदी था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। शालू मजदूरी कर अपने दो बच्चों, सात वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटे की परवरिश कर रही थी। परिजनों के अनुसार, पहले भी कई बार घरेलू हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी थीं।

घटना के वक्त मौजूद पांच वर्षीय बेटे ने भी बताया कि उसके पिता ने ही मां का गला दबाया। वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों ने आशंका जताई है कि इस वारदात में आरोपी के कुछ परिजन भी शामिल हो सकते हैं।

पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.