Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला में महीनों से लावारिस खड़ा ई-रिक्शा, प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

Summer Express, पंचकूला | पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में एक लावारिस ई-रिक्शा लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्क के पास खड़ा यह चंडीगढ़ नंबर का बैटरी संचालित ई-रिक्शा कई महीनों से बिना किसी निगरानी के वहीं पड़ा है, लेकिन अब तक इसे हटाने या इसकी जांच के लिए संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ई-रिक्शा काफी समय से उसी स्थान पर खड़ा है, जिससे आसपास के लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। हैरानी की बात यह है कि इसी इलाके में ट्रैफिक पुलिस की नियमित ड्यूटी रहती है और चालान भी किए जाते हैं, इसके बावजूद इस लावारिस वाहन पर किसी का ध्यान नहीं गया।

इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह ई-रिक्शा चोरी का हो सकता है या फिर किसी हादसे से जुड़ा हो, जिसे यहां छोड़ दिया गया हो। वहीं, कुछ लोगों ने इसे सुरक्षा के लिहाज से संभावित खतरा भी बताया है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द जांच की जाए, ई-रिक्शा के मालिक की पहचान की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

एनआईटी में एक और आत्महत्या का प्रयास: छात्रा को सहपाठियों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Summer express, कुरुक्षेत्र | बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या किए जाने के एक दिन बाद ही शुक्रवार देर रात एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना रात करीब 12 बजे कल्पना छात्रावास में सामने आई, जहां छात्रा ने हॉस्टल की बालकनी से कूदने की कोशिश की, लेकिन समय...

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.