Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में गेहूं-मक्का सहित कई फसलों के MSP में बढ़ोतरी, अदरक पर पहली बार MSP

Summer Express,शिमला | हिमाचल प्रदेश में किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट सत्र में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए गेहूं और मक्का सहित अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं का MSP बढ़ाकर 60 रुपए से 80 रुपए प्रति किलोग्राम कर दिया जाएगा, जबकि मक्का का MSP 40 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति किलोग्राम होगा। इसके अलावा पांगी घाटी के जौ का MSP 60 रुपए से बढ़ाकर 80 रुपए प्रति किलोग्राम किया जाएगा। हल्दी का MSP भी 90 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए प्रति किलोग्राम किया जाएगा। राज्य में पहली बार अदरक के लिए भी MSP की घोषणा की गई है, जो 30 रुपए प्रति किलोग्राम होगी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कृषि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और राज्य की अधिकांश ग्रामीण आबादी की आजीविका का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और बाहरी हाइब्रिड बीजों पर निर्भरता ने किसानों को केमिकल इनपुट्स की ओर मोड़ा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, सरकार पारंपरिक बीजों की सुरक्षा और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए “बीज गांव” स्थापित करेगी।

इन बीज गांवों में 50 से 100 किसानों के समूह पारंपरिक बीजों का उत्पादन करेंगे, साथ ही सामुदायिक बीज बैंक भी बनाए जाएंगे। क्लाइमेट रेजिलिएंट फसलों जैसे देशी मक्का, मसूर, लाल चावल, कोदा, अदरक, राजमा और माश पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीज उत्पादन करने वाले किसानों को प्रति बीघा 5000 रुपए की बीज उत्पादन सब्सिडी भी दी जाएगी।

इस कदम को राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.