Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल छात्रवृत्ति घोटाला: 44.49 लाख की ठगी में तीन अरोपियों  पर चालान

Summer Express,कैथल | हरियाणा के कैथल में सामने आए 44.49 लाख रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अरोपियों के खिलाफ जिला अदालत में चालान पेश कर दिया है। अंबाला टीम द्वारा दायर इस चालान में सीएससी सेंटर संचालक धर्मबीर, राजेश कुमार और नवीन कुमार को आरोपी बनाया गया है।

जांच में खुलासा हुआ कि अरोपियों  ने शैक्षणिक सत्र 2013-14 और 2014-15 के दौरान सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने 91 छात्र-छात्राओं के नाम पर नकली बैंक खाते खुलवाए और इन खातों पर खुद का नियंत्रण बनाए रखा। इसके बाद पंजाब के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में फर्जी दाखिले दिखाकर छात्रवृत्ति के आवेदन तैयार किए गए।

इन आवेदनों को वैध दिखाने के लिए कॉलेजों की जाली मुहरें, प्रिंसिपल के फर्जी हस्ताक्षर और नकली हाजिरी रजिस्टर तक तैयार किए गए। बाद में इन दस्तावेजों को जिला कल्याण अधिकारी, कैथल के कार्यालय में जमा कर छात्रवृत्ति राशि मंजूर करवाई गई।

आरोप है कि बायोमैट्रिक सत्यापन, चेक और अन्य माध्यमों का इस्तेमाल कर करीब 44,59,760 रुपये की राशि निकालकर अरोपियों  ने अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। इस मामले में 19 दिसंबर 2023 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान 29 दिसंबर को तीनों अरोपियों  को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल नवीन कुमार जमानत पर बाहर है, जबकि धर्मबीर और राजेश कुमार न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में एक अन्य आरोपी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी हुकम चंद गुप्ता की गिरफ्तारी अभी लंबित है।

विजिलेंस जांच में यह भी सामने आया कि घोटाले को अंजाम देने के लिए एक संगठित गिरोह बनाया गया था। खासतौर पर एएनएम और जीएनएम कोर्सों में पंजाब के कॉलेजों में फर्जी दाखिले दिखाकर यह राशि हड़पी गई। अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के नाम का अधिक इस्तेमाल किया गया, क्योंकि इस श्रेणी में छात्रवृत्ति की राशि अधिक मिलती है।

विभाग का कहना है कि मामले की गहन जांच के बाद अब अरोपियों  के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.