Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों की भूमिका की होगी जांच

Summer Express,फरीदाबाद | फरीदाबाद में तेजी से फैल रही अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले जिम्मेदार लोगों की पहचान कर जांच करने के निर्देश प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को दिए हैं। इस आदेश के बाद प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है।

जिले में कृषि योग्य भूमि पर अवैध कॉलोनियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। नगर निगम सीमा से लेकर यमुना नदी क्षेत्र तक एक हजार से अधिक अवैध कॉलोनियां बसाई जा चुकी हैं। कई स्थानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई होने के बावजूद दोबारा निर्माण शुरू हो जाता है, जिससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

इन कॉलोनियों को रोकने की जिम्मेदारी जिला नगर योजनाकार (एन्फोर्समेंट) विभाग पर है, लेकिन इसके बावजूद अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका। अब हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो इस मामले में गहराई से जांच करेगा।

सूत्रों के अनुसार, ब्यूरो जल्द ही पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तलब करेगा, जिसमें यह देखा जाएगा कि कितनी अवैध कॉलोनियां विकसित हुईं, किन अधिकारियों की उस दौरान तैनाती रही और क्या कार्रवाई की गई। इस जांच के बाद संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि अवैध कॉलोनियों का यह विस्तार मास्टर प्लान 2031 के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के कई गांवों,जैसे खेड़ी कलां, नचौली, ताजुपुर, जाजरू और तिगांव,में बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है, जबकि इन्हीं क्षेत्रों में भविष्य में शहरी विकास परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।

यदि समय रहते इन अवैध निर्माणों पर रोक नहीं लगी, तो मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित सड़कें, सेक्टर और अन्य ढांचागत परियोजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। फिलहाल प्रशासन का दावा है कि हर महीने 10 से 12 स्थानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.