Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की शुरू

Summer express,बरोटीवाला  | बरोटीवाला में सड़क किनारे युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि युवक को नशे की ओवरडोज़ दी गई और उसकी हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंककर हादसा साबित करने की कोशिश की गई। मृतक की पहचान राम लाल, निवासी गांव ठेड़ा (लौदीमाजरा), के रूप में हुई है। वह ब्राह्मण बेली खेड़ा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि  वह काम पर गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। रात में उसने फोन पर बताया कि वह पंचकूला गया है और जल्दी लौट आएगा, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि राम लाल का शव भटौलीकला रोड पर नैना अपार्टमेंट के पास सड़क किनारे पड़ा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के पिता जगदीश चंद ने पुलिस को शिकायत दी कि ,राम लाल ट्रक यूनियन बरोटीवाला गया था, जहां उसकी मुलाकात विनोद कुमार और बहादुर सिंह से हुई। तीनों ने नशीले पदार्थ का सेवन किया, लेकिन आरोप है कि विनोद और बहादुर ने जानबूझकर राम लाल को ओवरडोज़ दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने शव को ट्रक में डालकर नैना अपार्टमेंट के पास सड़क किनारे नाले में फेंक दिया ताकि मामले को दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 105, ए238 (सबूत मिटाना) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बद्दी, विनोद धीमान ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 लाख लाभार्थियों को 1,129 करोड़ रु. ट्रांसफर

एजेंसी | पंचकूलाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 1,129.05 करोड़ रुपये की राशि भेजी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाना है, ताकि बिचौलियों की...

डीए मामला : हाईकोर्ट के आदेश- सुप्रीम कोर्ट में अपील पर सुनवाई कराए सरकार

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान के मामले में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी चुनौती पर जल्द सुनवाई कराने को कहा है।अदालत ने स्पष्ट किया कि सरकार को अपने फैसले के खिलाफ अपील करने का पूरा अधिकार है, लेकिन केवल विशेष अनुमति याचिका...

ओवरचार्जिंग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील

प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील कुल्लू-: शराब की बोतलों पर निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने वाले शराब विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी एवं कराधान विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने जिला कुल्लू में ओवरचार्जिंग की शिकायतों के आधार पर आठ शराब...

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.