Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IGMC में कीमोथेरेपी ठप, दवाओं की भारी कमी से मरीज परेशान

Shimla: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान IGMC शिमला के कैंसर विभाग में दवाओं की भारी किल्लत ने मरीजों को संकट में डाल दिया है। कीमोथेरेपी में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए निजी मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।

मरीजों का कहना है कि सरकार की हिमकेयर और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही। एक मरीज ने नाराज़गी जताते हुए कहा, “सरकार मुफ्त इलाज का दावा करती है, लेकिन यहां बुनियादी दवाएं भी नहीं हैं।

दवाएं महंगी, स्टॉक खत्म – सरकारी वादे सवालों के घेरे में

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कई महत्वपूर्ण कीमोथेरेपी दवाओं का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। इनमें से कुछ दवाओं की कीमत बाज़ार में 40 हज़ार रुपये से अधिक है। जन औषधि केंद्र भी इन दवाओं को मुहैया नहीं करा पा रहा।

मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि यदि अस्पताल में इलाज की मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, तो स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाएं केवल दिखावा हैं।

वेंडरों को भुगतान अटका, दवा आपूर्ति ठप: प्रशासन

IGMC प्रशासन ने दवाओं की कमी के पीछे वेंडरों को समय पर भुगतान न होने को मुख्य कारण बताया है। प्रशासन का कहना है कि जैसे ही भुगतान प्रक्रिया पूरी होगी, दवाओं की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी सच्चाई उजागर

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मरीज जब सरकारी अस्पतालों से मायूस होकर निजी दुकानों पर जाने को मजबूर हों, तो यह प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आवश्यकता इस बात की है कि सरकार योजनाओं के प्रचार से आगे बढ़कर ज़मीन पर सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.