Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में निजी स्कूल फीस नियंत्रण के लिए एक्ट संशोधन की तैयारी, शिक्षा मंत्री का बयान

Summer Express,शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस तय करने के लिए भविष्य में कानून में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान एक्ट में निजी स्कूलों की फीस निर्धारण का कोई प्रावधान मौजूद नहीं है। इस दिशा में अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु ने अपने-अपने कानूनों में बदलाव कर निजी स्कूलों की फीस संरचना को नियंत्रित करने की व्यवस्था की है।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक राम कुमार के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि निजी स्कूलों में बढ़ते शिक्षा व्यवसाय और वार्षिक शुल्क के नाम पर लिए जा रहे पुनः प्रवेश शुल्क को समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर सवाल पूछा गया था, जिस पर उन्होंने स्थिति स्पष्ट की।

उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं, लेकिन यह प्रावधान अभी पूरी तरह लागू नहीं हो पाया है। सरकार इस पर निगरानी बनाए हुए है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रश्नकाल के दौरान ही विधायक हरदीप बाबा द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और सभी स्ट्रीम वाले कॉलेजों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर सरकार का विशेष ध्यान है। उन्होंने जानकारी दी कि जिन कॉलेजों का कार्य 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, उनके लिए मुख्यमंत्री ने बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे निर्माण कार्यों को गति मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.