Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेशनल हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर, मां-बेटे की मौत, पांच घायल

Summer express,धांगड़ |गांव धांगड़ के पास नेशनल हाईवे पर तीन वाहनों की एक के बाद एक टक्कर हो गई, जिसमें बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पंजाब के बठिंडा जिले के पक्का कलां निवासी मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में चार लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नेशनल हाईवे पर मरम्मत कार्य चल रहा था, जिसके चलते सड़क को वन-वे किया गया था। हिसार की ओर से आ रही एक कार की आगे चल रही पिकअप से टक्कर हो गई। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही एक ट्रैवलर बस भी कार से जा टकराई। बताया जा रहा है कि यह हादसा पिकअप चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ, जिससे पीछे आ रहे वाहन एक के बाद एक भिड़ते चले गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही शहर और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कार सवार पक्का कलां निवासी अमर सिंह (22) और उनकी मां निर्मला (50) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में हरप्रीत, पूजा सहित दो अन्य शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

पिकअप चालक हिसार निवासी सुभाष को भी वाहन में फंसने के बाद निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। ट्रैवलर बस के चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर बस पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट की ओर जा रही थी। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और फिलहाल किसी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.