Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में पंचायत परिसीमन देरी पर चुनाव आयोग सख्त,  सरकार को दी आंशिक राहत

Summer express,शिमला। राज्य चुनाव आयोग ने पंचायतों के विभाजन, पुनर्गठन और परिसीमन से जुड़े मामलों में देरी और निर्देशों की अनदेखी पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार को आंशिक राहत प्रदान की है, साथ ही कई कठोर शर्तें भी लागू कर दी हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित होने से बचाने के लिए दी गई यह राहत अंतिम मानी जाएगी।

आयोग ने नई गठित 200 पंचायतों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके अलावा, जिन मामलों में पंचायतों को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा था, उन्हें भी मंजूरी दे दी गई है। आयोग ने पूरे प्रदेश में 31 मार्च तक आरक्षण प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही भविष्य में उपायुक्तों को तीन महीने पहले आरक्षण रोस्टर जारी करना होगा और पंचायत सीमाओं में किसी भी प्रकार का बदलाव आयोग की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जा सकेगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी प्रकार की अतिरिक्त छूट नहीं दी जाएगी। अपने पत्र में आयोग ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार ने पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन समय पर नहीं किया। पंचायतों के गठन, पुनर्गठन, परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया 31 मार्च 2025 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए थे, जिसे बाद में 30 जून 2025 तक बढ़ाया गया, लेकिन इसके बावजूद कार्य अधूरा रहा।

इसी देरी के कारण आयोग को 17 नवंबर 2025 को आदर्श आचार संहिता लागू करते हुए पंचायतों और शहरी निकायों की सीमाएं फ्रीज करनी पड़ीं। आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव प्रक्रिया पांच वर्ष की अवधि समाप्त होने से छह महीने पहले शुरू हो जानी चाहिए।

इसके साथ ही राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही, कर्तव्यहीनता और निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी आयोग के अधीन प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे और इस अवधि में वे आयोग के अनुशासनात्मक नियंत्रण में रहेंगे। चुनाव संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.