Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कांग्रेस में “एक व्यक्ति-एक पद” सिद्धांत लागू, नई कार्यकारिणी जारी

Summer express,शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश की नई राज्य कार्यकारिणी की पहली सूची जारी करते हुए संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं। इस सूची में वरिष्ठ नेताओं को उपाध्यक्ष पद से हटाकर अधिकतर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से जुड़े नेताओं को महासचिव पद देकर युवाओं को प्रमुखता दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की टीम में पहली सूची के माध्यम से “एक व्यक्ति-एक पद” के सिद्धांत को सख्ती से लागू कर संगठनात्मक अनुशासन का स्पष्ट संदेश दिया गया है। पार्टी लंबे समय से इस सिद्धांत की बात करती रही है, लेकिन अब इसे जमीन पर लागू करते हुए बड़े नेताओं को एक साथ कई पदों पर रखने की परंपरा को रोका गया है। बोर्ड और निगमों में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे नेताओं के लिए यह बदलाव एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

नई कार्यकारिणी में कुल 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा संगठन में संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न गुटों और धड़ों को साधने का प्रयास भी किया गया है, ताकि अंदरूनी मतभेद कम हों और समन्वय मजबूत हो सके।

सूची में महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कार्यकारिणी में तीन महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे संगठन में उनकी भागीदारी और प्रभाव बढ़ेगा।

आने वाले समय में महासचिवों के साथ सचिवों की भी नियुक्ति की जाएगी और उनके कार्यों का मूल्यांकन प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। पार्टी तेज-तर्रार और प्रभावी वक्ताओं का एक पैनल भी तैयार करेगी, जो विभिन्न मुद्दों पर संगठन का पक्ष मजबूती से रखेंगे।

प्रदेश संगठन को बूथ और जिला स्तर तक मजबूत करने के लिए ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इसके लिए जिला अध्यक्षों से नाम मांगे गए हैं। वहीं, कांग्रेस पंचायत चुनावों से पहले संगठन को सक्रिय करते हुए जमीनी स्तर पर मजबूती लाने की रणनीति पर काम कर रही है।

इसके अलावा पार्टी जल्द ही प्रदेश में एक बड़ी रैली आयोजित करने की तैयारी में है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.