Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिडल ईस्ट संकट का असर :  धर्मशाला में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पंप पर बिक्री सीमित

Summer express,राहुल चावला , धर्मशाला | मिडल ईस्ट संकट के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की दिक्कत आना शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय धर्मशाला के बीचों-बीच स्थित कोतवाली बाजार स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल व डीजल बिक्री में कटौति कर दी गई है। एडवांस में पेमेंट देने के बावजूद कंपनी की ओर से क्लीयर नहीं किया जा रहा है। बार-बार यही कहा जा रहा है कि पेट्रोल व डीजल की सप्लाई भेजी जा रही है, लेकिन अभी तक सप्लाई नहीं पहुंची है। पेट्रोल पंप के प्रबंधक देविंद्र पठानिया ने कहा कि हालांकि सरकार की ओर से पेट्रोल व डीजल बिक्री में कटौति के कोई निर्देश नहीं है, बल्कि सभी को पेट्रोल व डीजल उपलब्ध हो, इसके लिए पंप प्रबंधन की ओर से अपने स्तर पर कटौति की गई है। दोपहिया वाहनों को 200 रुपये, चौपहिया वाहनों को 1000 रुपये का पेट्रोल सहित 1500 रुपये का डीजल दिया जा रहा है। अभी पेट्रोल पंप में 7 हजार लीटर पेट्रोल व डीजल ही शेष बचा है, यदि जल्द गाडिय़ां नहीं आई तो दोपहर तक ही बिक्री हो पाएगी और पंप ड्राई हो जाएगा। रेगुलर बसों व एंबुलेंस को पूरा तेल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

पठानिया ने कहा कि कंपनी की ओर से एडवांस में पेमेंट उपरांत ही पेट्रोल व डीजल भेजने की बात कही गई थी, जिस पर 80 लाख रुपये एडवांस में जमा करवाए गए हैं। तीन गाडिय़ां भेजने की बात कंपनी ने कही थी, लेकिन जो सूचना मिली है, उसके तहत मात्र एक ही गाड़ी अलोकेट हुई है, जिसमें दस-दस हजार लीटर पेट्रोल व डीजल आएगा। कंपनी से संपर्क करने पर अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, जिससे लगता है कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत होना शुरू हो गई है।

अभी पंप में 7 हजार लीटर पेट्रोल उपलब्ध है, जिसमें से 4 हजार लीटर स्पीड पेट्रोल और 3 हजार लीटर नार्मल पेट्रोल है, जबकि 14 हजार लीटर डीजल उपलब्ध है, कटौति करके इस पेट्रोल को बुधवार दोपहर 11 बजे तक चलाया जा सकता है। गौरतलब है कि धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर नियमित तौर पर 10 से 12 हजार लीटर पेट्रोल व डीजल की खपत है, लेकिन सप्लाई में कमी के चलते कटौति करके काम चलाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.