Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में फर्जीवाड़े की आशंका, यमुना रेत और आबादी क्षेत्र में भी फसल का दावा

Summer Express,करनाल  | करनाल में गेहूं सीजन शुरू होने से पहले ही ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर फर्जीवाड़े के मामले सामने आने लगे हैं। कई ऐसे स्थानों पर भी गेहूं की फसल दर्शाई गई है, जहां वास्तव में आबादी क्षेत्र विकसित है, वहीं यमुना नदी की धारा और रेत पर भी फसल का दावा किया गया है। इससे पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रदेश में पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो रही है, ऐसे में सरकार ने इस बार सख्ती बढ़ा दी है। ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर बड़े स्तर पर फर्जी पंजीकरण की आशंका को देखते हुए सत्यापन प्रक्रिया को तीन स्तरों पर लागू किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 12,09,492 किसानों ने 65,74,846 एकड़ क्षेत्र में गेहूं की बिजाई का दावा पोर्टल पर दर्ज कराया है।

जांच प्रक्रिया के दौरान अब तक 8.64 लाख एकड़ का डेटा मिसमैच पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मामलों में फर्जी तरीके से गेहूं की आवक दिखाने या अन्य राज्यों से सस्ते दामों पर गेहूं लाकर हरियाणा की मंडियों में एमएसपी पर बेचने के लिए गलत पंजीकरण कराया गया है। सरकार द्वारा सैटेलाइट इमेज, पटवारी स्तर की जांच और कृषि विभाग की रिपोर्ट के माध्यम से फसल की सत्यता का तीन स्तरों पर सत्यापन किया जा रहा है, जिसके बाद ही पंजीकरण को मान्य किया जा रहा है।

जिलावार आंकड़ों में भी कई जगह बड़ा अंतर सामने आया है, जिसमें भिवानी, हिसार, यमुनानगर, चरखी दादरी जैसे जिलों में मिसमैच एरिया अधिक पाया गया है, जबकि फरीदाबाद में यह सबसे कम है। कुल 65.74 लाख एकड़ में से अभी तक 8.64 लाख एकड़ क्षेत्र का डेटा मेल नहीं खा रहा है, जिससे जांच की जरूरत और बढ़ गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर फर्जी पंजीकरण ही मंडियों में घोटालों की मुख्य वजह बनता है। पिछले वर्षों में भी इसी तरह के मामलों में धान और अन्य फसलों की फर्जी आवक दिखाकर एमएसपी का लाभ उठाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी वजह से प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क है और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.