Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओलों-बारिश ने बिगाड़े हालात, मंडियों में पानी भरने से खरीद पर संकट

Summer express,चंडीगढ़ । हरियाणा में गेहूं की खरीद प्रक्रिया आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो गई है, लेकिन बीते दिन हुई बारिश और ओलावृष्टि ने व्यवस्थाओं को प्रभावित कर दिया है। कई मंडियों में पानी भरने की स्थिति बनी हुई है, जिससे शुरुआती दिनों में गेहूं की आवक कम रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में अभी कटाई का कार्य जारी है, जिसके चलते मंडियों में अनाज पहुंचने में समय लग सकता है।

सरकार की ओर से इस बार गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर की जाएगी। हालांकि, जमीनी स्तर पर मंडियों में तैयारियां और व्यवस्थाएं इस लक्ष्य के अनुरूप पूरी तरह सुदृढ़ नजर नहीं आ रही हैं, जिससे किसानों को शुरुआती दौर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के करीब 100 गांवों में खड़ी गेहूं, सरसों और चने की फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां फसल कटाई के अंतिम चरण में थी।

मौसम विभाग के अनुसार एक और दो अप्रैल को मौसम सामान्य रहने की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि तीन और चार अप्रैल को मौसम में फिर बदलाव होने की आशंका जताई गई है, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। ऐसे में आगामी दिनों में मंडियों की स्थिति और फसल आवक पर मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.