Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बिजली सस्ती, शराब महंगी, उपभोक्ताओं पर मिला-जुला असर

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से आम जनता और व्यापारियों के लिए दो अहम बदलाव लागू हो गए हैं। एक ओर जहां बिजली की दरों में मामूली राहत दी गई है, वहीं दूसरी ओर शराब की कीमतों में बढ़ोतरी होने से उपभोक्ताओं को अधिक खर्च करना पड़ेगा।

राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत प्रदेश के करीब 28 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से औद्योगिक उपभोक्ताओं को इसका अधिक फायदा मिलेगा, क्योंकि उनकी बिजली खपत अधिक होती है। आयोग के अनुसार, बिजली की औसत आपूर्ति लागत पिछले वर्ष के 6.76 रुपये प्रति यूनिट से घटकर 6.75 रुपये प्रति यूनिट हो गई है, जिससे प्रति यूनिट 1 पैसे की मामूली कमी दर्ज की गई है।

सरकार की ओर से दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना पहले की तरह जारी रहेगी, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलती रहेगी।

दूसरी ओर, आबकारी विभाग की नई नीति के तहत प्रदेश में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। अनुमान के अनुसार, शराब की बोतलों के दामों में 80 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है। इस बार सरकार ने शराब ठेकों की नीलामी पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक बेस प्राइस पर की है, जिससे राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश में पहली बार शराब ठेकों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया अपनाई गई है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ठेकों का आवंटन एक तेलंगाना स्थित कंपनी को मिला है, जबकि अन्य जिलों में नीलामी की प्रक्रिया अभी जारी है। जिन क्षेत्रों में ठेके नीलाम नहीं हो पाएंगे, वहां अस्थायी रूप से पुराने संचालकों को संचालन की अनुमति दी जा सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.