Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उचाना में 62 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जल व सीवरेज व्यवस्था होगी सुदृढ़

Summer Express,उचाना। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उचाना विकास रैली में की गई घोषणाओं पर अब धरातल पर तेजी से काम शुरू हो गया है। उचाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र अत्री के प्रयासों से जन स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 62 करोड़ रुपये के बजट को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस स्वीकृति के बाद उचाना शहर सहित करसिंधु और कसूहन जैसे गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इस विकास पैकेज के तहत करसिंधु गांव को विशेष रूप से ‘महाग्राम’ के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आधुनिक शहरी सुविधाओं की तर्ज पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। गांव में नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी और करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके माध्यम से स्वच्छता और जल प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

कसूहन गांव के लिए भी करीब 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत गांव में नया बूस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा, जलघर का पुनर्निर्माण किया जाएगा तथा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे ग्रामीणों को स्वच्छ और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

विधायक देवेन्द्र अत्री ने कहा कि उचाना विकास रैली क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में संबंधित विभागों को आवश्यक बजट जारी कर दिया गया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य उचाना को विकास के मामले में प्रदेश का अग्रणी हलका बनाना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.