Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला एफडी घोटाले में नए खुलासे, एसीबी जांच में मास्टरमाइंड पर शिकंजा कसा

Summer Express,पंचकूला। नगर निगम पंचकूला के करीब 160 करोड़ रुपये के एफडी गबन मामले में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जांच में अब यह संकेत मिले हैं कि इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड कोटक महिंद्रा बैंक का डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पुष्पिंद्र सिंह हो सकता है, जिसका संपर्क कथित तौर पर कई प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों से रहा है।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप राघव ने रिमांड के दौरान पूछताछ में पुष्पिंद्र सिंह को इस पूरे प्रकरण का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। जांच में यह भी सामने आया है कि पुष्पिंद्र का सीधा संपर्क सह-आरोपी रजत से था, जिसे इस घोटाले की अहम कड़ी माना जा रहा है।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि रजत के बैंक खाते में नगर निगम पंचकूला के करीब 70 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इसके अलावा एक अन्य महिला की भूमिका की भी एसीबी को तलाश है, जिसकी इस मामले में संलिप्तता संदिग्ध मानी जा रही है।

रजत से रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर एसीबी ने आगे की कार्रवाई करते हुए सरहिंद के पास राजपुरा निवासी कपिल को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम के खाते से करीब 2.36 करोड़ रुपये कपिल के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह पूरा घोटाला सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, जिसमें कई बैंक खातों के जरिए धनराशि को निजी खातों में स्थानांतरित किया गया। एसीबी अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे तथा गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.