Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहद में अवैध यूरिया का भंडाफोड़, 65 कट्टे बरामद

Summer Express,बहादुरगढ़  | सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने गांव रोहद के नजदीक कार्रवाई करते हुए कृषि उपयोग के यूरिया खाद के अवैध भंडारण का खुलासा किया है। पुलिस ने 65 कट्टे यूरिया बरामद कर फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक पीएसआई प्रमोद कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव रोहद निवासी रोहित बिना नंबर प्लेट के लाल रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली में सांपला की ओर से यूरिया खाद लाकर अपनी फैक्ट्री में औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहद पुल के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे उसकी फैक्ट्री में ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रॉली से भारत यूरिया के 65 कट्टे (प्रत्येक 45 किलोग्राम) बरामद हुए। आरोपी मौके पर कोई वैध बिल, परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

घटना की सूचना पर पहुंचे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने जांच में पाया कि कृषि उपयोग के यूरिया का अन्य कार्यों में इस्तेमाल करना फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर (एफसीओ) 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन है। पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.