Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में बनेगा हरियाणा का पहला बागवानी प्रशिक्षण केंद्र, फ्री सुविधा

Summer Express,नूंह  | नूंह जिले के पिनगवां में हरियाणा का पहला बागवानी किसान प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। करीब 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र 54 एकड़ में फैले प्याज उत्कृष्ट केंद्र परिसर के भीतर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का टेंडर पूरा हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

इस प्रशिक्षण केंद्र में किसानों को आधुनिक और उन्नत बागवानी तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। एक बैच में 20 किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें उनके रहने और खाने की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क होगी। जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों के किसान भी यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

पिनगवां स्थित प्याज उत्कृष्ट केंद्र के परिसर में बनने वाला यह ट्रेनिंग सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पहले से ही इस परिसर में बागवानी संबंधी कार्य किए जा रहे हैं, और अब इसके एक हिस्से में प्रशिक्षण केंद्र का ढांचा तैयार किया जाएगा।

इस केंद्र में किसानों को प्याज, टमाटर, नींबू, बेर, अमरूद और मोसंबी जैसी फसलों की उन्नत खेती, नई तकनीकों और स्मार्ट फार्मिंग के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे किसानों को बेहतर उत्पादन और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अब तक नूंह जिले में बागवानी से संबंधित कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं था। ऐसे में यह परियोजना जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। सरकार का यह कदम क्षेत्र में स्मार्ट फार्मिंग को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, नूंह जिले में इस वर्ष लगभग 17,500 एकड़ में प्याज की खेती की गई है, जबकि सामान्य वर्षों में यह रकबा करीब 20,000 एकड़ तक रहता है। यह जिला हरियाणा में प्याज और अन्य सब्जियों के उत्पादन में अग्रणी माना जाता है।

मार्केटिंग बोर्ड नूंह के जेई मोहम्मद आबिद के अनुसार, “प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण पर 93 लाख रुपये की लागत आएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अप्रैल के पहले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छोटी काशी मंडी में 38वें गणेश उत्सव का आगाज, इस बार नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रतिमा को मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित...

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...

अबोहर में पशु चिकित्सक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

summer express , अबोहर। अबोहर के गांव गिदड़ांवाली में सुबह खेतों के बीच बनी एक खाली सरकारी कोठी में 29 वर्षीय पशु चिकित्सक अमनदीप सिंह का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस...

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.