Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में बंदरों और कुत्तों का आतंक : हमलों में कई लोग घायल, अस्पतालों में बढ़े मामले

Summer Express, सोनीपत। जिले के बड़वासनी गांव और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों के आतंक के चलते लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गांव जौली के रहने वाले सुनील पर उस समय बंदरों ने हमला कर दिया, जब वह नहर के पास बंदरों को केले खिला रहे थे। अचानक हुए हमले में बंदरों ने उनके दोनों हाथों पर काट लिया, जिसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कर एंटी रेबीज सीरम लगाया गया।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से बड़वासनी गांव और आसपास के इलाकों में बंदरों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले भी जॉगिंग करने गए एक युवक पर बंदरों ने हमला कर दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक गांव में 25 से अधिक लोग बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं। पंचायत विभाग द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया गया है, लेकिन अब तक केवल आधे बंदरों को ही पकड़ा जा सका है।

इसी तरह शहर में भी आवारा कुत्तों का खतरा बना हुआ है। विकास नगर में रहने वाले नरेंद्र पर उस समय कुत्ते ने हमला कर दिया जब वह सुबह घर से पास के प्लॉट की ओर जा रहे थे। इस हमले में उनके पैर पर कई जगह काटने के निशान आए, जिसके बाद उन्हें भी नागरिक अस्पताल में उपचार के साथ एंटी रेबीज वैक्सीन और सीरम दिया गया। हाल ही में कुत्ते के काटने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुत्ते या बंदर के काटने के गंभीर मामलों में एंटी रेबीज सीरम लगाया जाता है। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहले जहां हर महीने 8 से 10 ऐसे मरीज आते थे, वहीं मार्च में यह संख्या बढ़कर करीब 20 तक पहुंच गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या और सीरम की कमी के कारण कई लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ सकता है।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बंदरों और आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग समूह बनाकर चलने को मजबूर हैं, जबकि शहर में लोग अपने घरों और कोठियों में सुरक्षा के लिए लोहे के जाल लगवा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के दावों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं देखा जा रहा है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.