Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.264 किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express,जालंधर। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र से एक युवक को 1 किलो 264 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करन, निवासी गुरु तेग बहादुर नगर, मेहता रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की शिक्षा 5वीं तक है और वह पहले कारपेंटर का काम करता था। बाद में नशे की लत के चलते वह नशा तस्करी के धंधे में शामिल हो गया।

यह कार्रवाई एडीजीपी नीलाभ किशोर के निर्देशों तथा एआईजी जगजीत सिंह सरोआ और डीएसपी बिक्रमजीत सिंह की निगरानी में अंजाम दी गई। गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने जंडियाला गुरु के ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 1.264 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में थाना मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले से कई मामलों में शामिल रह चुका है, जिनमें नशा तस्करी के अलावा अवैध हथियार रखने और मारपीट के मामले भी शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य जुड़े हुए आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.