Facebook-f Youtube X-twitter

महिला बौद्ध भिक्षु की हत्या की गुत्थी सुलझी

मंडी, धर्मवीर- बल्ह थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले रिवालसर के सरकीधार में ठीक एक माह पहले हुए महिला बौद्ध भिक्षू बलाइंड मर्डर केस की गुत्थी को मंडी पुलिस ने सुलझा लिया है। बल्ह क्षेत्र के ही तीन युवकों ने लूटपाट के इदारे से इस वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें एक आरोपी गगन शर्मा सरकीधार का ही रहने वाला है। जिसे एसआईटी ने बीती शाम को कल्लू जिला के कसोल से गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य दोनों आरोपियों को टीम ने उनके घरों से शुक्रवार दोपहर को दबोचा है। मोबाइल डंप डाटा और टोल बैरियर से मिले सुराग के आधार पर पुलिस इनके गिरेबान तक पहुंचने में सफल हुई है। पुलिस को  इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है। इस आधार पर भी मंडी पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार बीते महीने 3 मार्च की रात को रिवालसर के सरकीधार में स्थित बौध मठानुयाइयों की गुफा में इन आरोपियों ने लूटपाट के बाद महिला बौद्ध भिक्षु को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात की सूचना पुलिस टीम को दूसरी दिन मिली, जिसके बाद रिवालासर चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाई शुरू की। इस दौरान एसएफएल की टीम ने भी मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए है। मृतक महिला 78 वर्षीय आरजे शोकी थी, जो कई सालों से इस गुफा में रह रही थी। यह गुफा बौद्ध मठानुयायियों का धार्मिक आस्था का केंद्र भी है और यहां वर्ष भर बौद्ध मठानुयायियों का तांता लगा रहता है। 

बीती रात और शुक्रवार दोपहर को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी मंडी विनोद कुमार और एएसपी अभिमन्यू वर्मा ने इस मामले से पर्दा उठाते हुए मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वारदात को अंजाम देने के लिए इन युवकों ने तेजधार हथियार का इस्तेमाल किया है। जिसकी बरामदगी होना अभी बाकी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लूटपाट के इरादे से यह युवक वहां पहुंचे थे और उक्त बुजुर्ग महिला ने जब विरोध किया तो इन्होंने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इन आरोपी युवकों की पहचान 23 वर्षीय गगन शर्मा निवासी सरकी धार, 20 वर्षीय गौरव शर्मा निवासी सैल खाबू, और 23 वर्षीय गौरव शर्मा निवासी मझयाठल नेरचौक बल्ह के रूप में हुई है। पुलिस तफ्तीश में यह बात भी सामने आयी है यहां गगन शर्मा की दादी दूध लेकर पहुंचाती है और इनका पूरा परिवार सरकी धार का ही रहने वाले हैं। तीनों में से एक युवक भी पढ़ाई भी कर रहा है और तीनों दोस्त हैं या रिस्तेदार, इसकी जांच होना भी अभी बाकी है।

एसपी मंडी ने बताया कि पुलिस के लिए यह मामला पूरी तरह से बलांइड था, क्योंकि पुलिस को मौके से कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाए थे। जिसके बाद डीएसी दिनेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और मोबाइल के डंप डेटा को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया गया। टोल बेरियर से मिले सुराग से पुलिस ने हिमाचल से चंडीगढ़ तक जगह-जगह छापेमारी की। इस हत्याकांड का एक आरोपी गगन शर्मा पहले चंडीगढ़ की ओर फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी लोकशन कुल्लू जिला में ट्रेस की गई। बीती शाम को एसआईटी की टीम ने उसे कसोल से गिरफतार किया और आज दो अन्य आरोपी युवकों की भी उनके घरों से गिरफतार कर लिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान अन्य खुलासे सामने आ सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.