Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर देहाती पुलिस को बड़ी सफलता, IED समेत युवक गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर  | अमृतसर देहाती क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए IED और संदिग्ध सामग्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई CIA स्टाफ और अजनाला थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरमन सिंह पुत्र मेजर सिंह, निवासी गांव उमरपुरा, तहसील अजनाला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान से जुड़े स्मगलरों के संपर्क में था और उनके इशारों पर काम कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने फरवरी 2026 में पाकिस्तान की ओर से भेजी गई IED और अन्य सामग्री को प्राप्त किया था। वह किसी बड़ी आपराधिक या आतंकी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 530 ग्राम IED, एक PTD स्विच, एक वोल्टेज बैटरी और बिना नंबर प्लेट का एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। बरामद सामग्री को आगे की जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पाकिस्तान में बैठे नेटवर्क तथा उससे जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Top of Form

Bottom of Form

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.