Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कांग्रेस ने की चुनावी तैयारी तेज,विनय कुमार ने कार्यकर्ताओं को सख्त चेतावनी दी

शिमला, संजू : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की सरगर्मियां बढ़ते ही सियासी गतिविधियां भी जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 31 मई से पहले चुनाव कराने की घोषणा के बाद कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। भाजपा द्वारा चुनाव टालने के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने संगठन की मजबूती और अनुशासन का संदेश दिया है।

विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि भाजपा केवल जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में चुनाव कराने की प्रतिबद्धता स्पष्ट कर दी है, इसलिए विपक्ष का शोर केवल ‘विरोध के लिए विरोध’ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश के 95 प्रतिशत ग्रामीण जनता कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और बजट प्रावधानों से संतुष्ट हैं, जो भाजपा के लिए चिंता का विषय है।संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। विनय कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान अनुशासन को किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। यदि कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो उसका नाम तुरंत अनुशासन समिति को भेजा जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।उन्होंने आगामी चुनाव रणनीति का भी खुलासा किया। प्रदेश के महासचिवों और उपाध्यक्षों को विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार दिया जाएगा, और वे धरातल पर जाकर कमेटियों का गठन करेंगे। नगर निगम, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत चुनावों के लिए ऐसी टीमें बनाई जा रही हैं, जो केवल मजबूत और जमीन पर लोकप्रिय नेताओं को ही मैदान में उतारेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि वर्तमान प्रधान और बीडीसी सदस्यों का बड़ा वर्ग कांग्रेस के साथ है, इसलिए पार्टी को किसी विशेष अतिरिक्त तैयारी की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब चुनाव में किसी प्रकार की अनिश्चितता की गुंजाइश नहीं रही।विनय कुमार ने अपने बयान में कहा, “कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन अनुशासन सबसे ऊपर है। जो भी तय मानदंडों को लांघेगा, उसे अनुशासन समिति का सामना करना पड़ेगा। पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...

एटीएस-जीपीएस व्यवस्था के विरोध में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बॉर्डरों पर चक्का जाम की चेतावनी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कांगड़ा की विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को धर्मशाला में एटीएस (ATS) और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 35 टैक्सी यूनियनों से जुड़े चालक और वाहन मालिक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर...

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.