Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PGIMS रोहतक में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य मंत्री ने व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Summer Express,रोहतक  | हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (PGIMS) का अचानक दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एमएस कुंदन मित्तल मौके पर पहुंचे और मंत्री के साथ ओपीडी सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों पर मंत्री ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में फटकार लगाई। खासतौर पर पंजीकरण काउंटर पर लापरवाही को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। जब कर्मचारियों ने दोपहर 2 बजे के बाद पर्ची बनाने से इनकार किया, तो मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि समय का हवाला देकर मरीजों को इलाज से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए पंजीकरण काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए।

ओपीडी के भीतर ब्लड सैंपल कलेक्शन रूम में भारी भीड़ और स्टाफ की कमी देखकर भी मंत्री नाराज दिखीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच सुविधाओं का विस्तार किया जाए, ताकि मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े।

इस दौरान शौचालयों की बदहाल स्थिति भी सामने आई। कई जगह गंदगी मिली, जबकि कुछ शौचालय बंद पाए गए। मंत्री के पहुंचने पर इन्हें तुरंत खोला गया। सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी।

दवाइयों की उपलब्धता को लेकर भी गंभीर अनियमितता सामने आई। सरकार की ओर से भेजी जाने वाली 540 प्रकार की दवाओं के मुकाबले अस्पताल में केवल करीब 200 दवाएं ही उपलब्ध पाई गईं। इस पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए और कहा कि मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए।

डॉक्टरों की कमी पर उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को तेज कर रही है और जल्द ही नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही पीजी डॉक्टरों की तैनाती से भी व्यवस्थाओं में सुधार आएगा।

निरीक्षण के अंत में मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा और संस्थान की साख से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए तय समयसीमा में ठोस बदलाव लाने के निर्देश भी दिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.