Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हरियाणा में बनेगा ‘डिजिटल कवच’ केंद्र

Summer express,चंडीगढ़  | चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में संभावित साइबर हमलों और डिजिटल खतरों से निपटने के लिए ‘हरियाणा डिजिटल कवच–साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र’ स्थापित किया जाएगा।

सरकार की योजना के अनुसार यह केंद्र सभी विभागों के लिए 24 घंटे और सातों दिन काम करेगा। इसके माध्यम से थ्रेट इंटेलिजेंस, साइबर घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा मानकों को पहले से लागू करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, विभिन्न विभागों में नियमित रूप से सुरक्षा परीक्षण भी किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की साइबर कमजोरी का समय रहते पता लगाया जा सके।

वर्तमान में पंचकूला में राज्य स्तरीय डायल 112 केंद्र संचालित है, जबकि साइबर सिटी गुरुग्राम में कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के कॉल सेंटर कार्यरत हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए भविष्य के साइबर खतरों से निपटने के लिए यह नई पहल की जा रही है।

प्रदेश सरकार की योजना है कि आने वाले समय में लगभग 70 विभागों की करीब 1000 योजनाओं और सेवाओं को एकीकृत किया जाएगा। इन सेवाओं के संचालन के लिए एक वन स्टॉप हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी, जिससे नागरिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं मिल सकें।

इन योजनाओं के क्रियान्वयन में नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। हाल ही में पेश बजट में इन परियोजनाओं के लिए 423 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे डिजिटल और साइबर सुरक्षा ढांचे को और मजबूत किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.