Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छोटूराम नगर में रिटायर्ड आरटीए सचिव ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Summer Express,चंडीगढ़। शहर के छोटूराम नगर क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जहां आरटीए विभाग के सेवानिवृत्त सचिव सूरत सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के समय उनकी पत्नी घर के बाहर सैर के लिए गई हुई थी। रविवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू की।

जानकारी के अनुसार, पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के एएसआई और मामले के जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली थी कि छोटूराम कॉलोनी में 65 वर्षीय सूरत सिंह ने सल्फास का सेवन कर लिया है, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

परिजनों के अनुसार, सूरत सिंह की पत्नी उस समय घर से बाहर टहलने गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो उन्होंने अपने पति को अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद उन्होंने अपने बेटों को सूचना दी, जो तुरंत घर पहुंचे। रविवार सुबह पुलिस ने एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. सरोज दहिया की मौजूदगी में घटनास्थल की बारीकी से जांच करवाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में भेजा गया।

जांच में सामने आया कि सूरत सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। दोनों बेटे नौकरी करते हैं, जिनमें एक परिवार सहित बहादुरगढ़ में और दूसरा गुजरात में रहता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही सूरत सिंह अपनी पत्नी के साथ गुजरात से लौटे थे, जहां वे परिवार से मिलने गए थे।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने अपने बयानों में किसी प्रकार की मानसिक परेशानी का उल्लेख नहीं किया है। फिलहाल मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु मानते हुए आगे की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.