Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धनबाद के मुनीडीह में गैस सिलेंडर फटा : दो की मौत, दो की हालत गंभीर

Summer express,धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के मुनीडीह इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें गैस कटर के सिलेंडर में हुए विस्फोट के चलते दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे मुनीडीह क्षेत्र में अचानक गैस कटर के सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय वहां लगभग 8 से 10 लोग मौजूद थे।

सिलेंडर फटने के बाद जहरीली गैस तेजी से फैल गई, जिससे आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और कुछ लोगों को दम घुटने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संजय यादव और मोहम्मद अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहम्मद अब्राहिम और मोहम्मद इमामुद्दीन का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.