Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिरोजपुर थाने में SHO-ASI के बीच विवाद :  वीडियो सामने आने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा

Summer express,फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर सिटी थाने में SHO और ASI के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें दोनों अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ASI को गाड़ी में बैठे SHO से बहस करते हुए देखा जा सकता है, जबकि मौके पर मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी उसे पकड़कर वहां से ले जाता नजर आता है। फिलहाल दोनों अधिकारी इस मामले को वरिष्ठ अधिकारियों तक ले जाने की बात कह रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ASI रमन ने बताया कि उसने एक मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया था। इसी दौरान SHO कश्मीर सिंह उसके कमरे में पहुंचे और आरोपी को छोड़ने के लिए कहा। ASI का कहना है कि उसने स्पष्ट किया कि वह आरोपी से पूछताछ कर रहा है, लेकिन आरोप है कि SHO ने दबाव बनाते हुए आरोपी को जबरन छुड़ा लिया। ASI ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी नेम प्लेट तोड़ दी गई, जिससे उसकी सार्वजनिक रूप से बेइज्जती हुई। उन्होंने कहा कि वह पुलिस में लोगों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से भर्ती हुए हैं, लेकिन थाने में ही उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया, जिसकी शिकायत वह उच्च अधिकारियों से करेंगे।

वहीं, SHO कश्मीर सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि थाना सिटी में दर्ज एक मारपीट के मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपियों को निर्दोष पाया गया था। SHO ने ASI पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है और कहा कि वे इस मामले में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित रिपोर्ट भेजेंगे तथा उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.