Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में आपसी रंजिश: महिला ने जेठानियों पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, एक की मौत

Summer express, फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद जिले की डबुआ कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला ने अपनी दो जेठानियों, जो सगी बहनें हैं, पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी छोटी बहन सीमा की रविवार सुबह जयपुर के अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन मीना की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी देवरानी पिंकी ने इस वारदात की पहले से योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि उसने अपने पति वेदबीर की मोटरसाइकिल से धीरे-धीरे पेट्रोल इकट्ठा किया और उसे एक बाल्टी में जमा कर लिया। घटना वाले दिन वह इसी बाल्टी को बैग में छिपाकर दोनों जेठानियों के घर पहुंची थी।

परिवार के अनुसार, चार भाइयों वाले इस घर में सबसे बड़े भाई देवेंद्र पाल की शादी मीना से और दूसरे भाई देवेश की शादी सीमा से हुई थी। दोनों सगी बहनें एक ही मकान में अलग-अलग मंजिलों पर रहती थीं और आपस में काफी घनिष्ठ संबंध थे। हालांकि, यह मेलजोल आरोपी पिंकी को नागवार गुजरता था, जिसके चलते परिवार में अक्सर विवाद होते रहते थे।

घटना शाम करीब,  5 बजे की बताई जा रही है। उस दिन मीना और सीमा ने पिंकी का सामान्य तरीके से स्वागत किया और उसके लिए चाय-नाश्ता भी तैयार किया। बाद में जब दोनों बहनें छत पर बातचीत कर रही थीं, तभी पिंकी वहां पहुंची और अचानक पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी।

आग लगते ही दोनों बहनें चीखते हुए नीचे की ओर भागीं, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी दोनों बहनों को पहले स्थानीय अस्पताल, फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और बाद में जयपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सीमा करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि मीना लगभग 60 प्रतिशत झुलसी हुई है।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी पिंकी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.